ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

चुनाव प्रचार के लिए तारापुर निकले चिराग, दोनों सीटों पर किया जीत का दावा

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले पहली बार अपना उम्मीदवार उतारने वाले चिराग पासवान इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. चिराग पासवान ने तारापुर और क

चुनाव प्रचार के लिए तारापुर निकले चिराग, दोनों सीटों पर किया जीत का दावा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनर तले पहली बार अपना उम्मीदवार उतारने वाले चिराग पासवान इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. चिराग पासवान ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे हैं. कुशेश्वरस्थान में चुनाव प्रचार करने के बाद चिराग पासवान आज तारापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करने के लिए निकले हैं. 


तारापुर के लिए निकलने से पहले चिराग ने कहा कि कुशेश्वरस्थान में जब वो चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे तो वहां उन्हें जनता ने खूब समर्थन दिया. वहां जाने के बाद माहौल एक तरफ़ा लगा. लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद साफ़ पता चलता है कि लोग इस बार जेडीयू के प्रत्याशी को नहीं जीताने वाले हैं. केवल कुशेश्वरस्थान ही नहीं बल्कि तारापुर में भी लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशियों की जीत होगी. 


चिराग ने कहा कि लोगों का विश्वास अब 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' की तरफ बढ़ता जा रहा है. इसका नतीजा वोटिंग के बाद 2 नवंबर को परिणाम में दिख जाएगा. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद चिराग ने भी सीएम नीतीश से कुशेश्वरस्थान तक सड़क से जाने की बात कही है. 


चिराग ने कहा कि कुशेश्वरस्थान में नीतीश कुमार के विधायक को बीते 11 सालों से जीतते आ रहे लेकिन वहां विकास बिलकुल जीरो है. सड़कों की हालत तो ऐसी है कि लोग चल भी नहीं सकते. ऐसे में मुख्यमंत्री को एक बार सड़क मार्ग से कुशेश्वरस्थान जरूर जाना चाहिए ताकि वे भी जनता की समस्याओं को नजदीक से समझ सकें. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता