ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

चुनाव प्रचार के दौरान BJP सांसद ने की ओछी हरकत, महिला को किया किस और कंधे पर भी रखा हाथ

DESK : सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा सांसद महिला से ओछी हरकत करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद महिला के क

चुनाव प्रचार के दौरान BJP सांसद ने की ओछी हरकत, महिला को किया किस और कंधे पर भी रखा हाथ
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : सोशल मीडिया पर बीजेपी सांसद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा सांसद महिला से ओछी हरकत करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सांसद महिला के कंधे पर हाथ रखकर घूमते दिखे। वही इस दौरान उन्होंने एक युवती को किस भी कर लिया। 


मामला पश्चिम बंगाल है। वीडियो को तृणमूल कांग्रेस ने शेयर किया है। जिसके बाद बीजेपी सांसद की इस करतूत की चर्चा पूरे बंगाल में होने लगी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद बवाल मच गया। सांसद के इस रवैय्ये को लेकर सत्ताधारी दल बीजेपी पर हमलावर है। मिली जानकारी के अनुसार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर के सांसद और इसी सीट से उम्मीदवार खगेन मुर्मू का बताया जा रहा है।  


यह मामला 8 अप्रैल का है, जब बीजेपी सांसद अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के लिए क्षेत्र में निकले थे। श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान सांसद के फेसबुक पेज पर लाइव चल रहा था तभी बीजेपी सांसद ने महिला के साथ इस तरह की हरकत कर दी। लाइव देख रहे लोग भी यह दृश्य देखकर हैरान रह गये। जब इसे टीएमसी ने शेयर किया तब फेसबुक पेज से इस फुटेज को आनन-फानन में डिलीट कर दिया गया। 


तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि "आपने जो देखा, अगर उस पर आपको भरोसा नहीं हो रहा है तो हम स्पष्ट कर देते हैं। जी हां, यह बीजेपी सांसद और मालदा उत्तर से उम्मीदवार @khagenmurmu हैं, जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को जबरन किस कर रहे हैं। 


TMC ने आगे लिखा है कि महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक बीजेपी खेमे में शामिल हैं। बीजेपी में महिला विरोधी नेताओं की कोई कमी नहीं है। इसी तरह नारी का सम्मान में जुटे मोदी के परिवार की जरा कल्पना कीजिए। अगर वे फिर से सत्ता में आ गए तो आगे क्या करेंगे।

टैग्स