ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

'चुनाव के बाद तेजस्वी पीटेंगे छाती...,' बोले मिथलेश तिवारी- लालू के संविधान को जरूर खत्म करेंगे मोदी

BUXAR : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आज बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के एनडी

'चुनाव के बाद तेजस्वी पीटेंगे छाती...,'  बोले मिथलेश तिवारी-  लालू के संविधान को जरूर खत्म करेंगे मोदी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में  सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में आज बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इससे पहले मिथिलेश तिवारी ने रोड शो कर अपनी ताकत दिखाई। साथ ही जीत के लिए भी हुंकार भरा।


मिथिलेश तिवारी ने कहा कि विपक्ष में कोई दम नहीं है। केवल और केवल देश में नरेंद्र मोदी की हवा है। बिहार में हमलोग सभी 40 सीटों पर बहुमत हासिल कर रहे हैं। लालू यादव और तेजस्वी यादव में कोई दम नहीं है। अगर दम है तो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। नरेंद्र मोदी के पीछे पूरा देश खड़ा है। इस चुनाव के बाद तेजस्वी यादव छाती पिटेंगे कि इतनी मेहनत बेकार चली गई। 


इसके अलावा उन्होंने खुद की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारी जीत तय है। देश की जनता विकास के नाम पर मतदान कर रही है। आज गरीबों को फ्री में अनाज, इलाज और पढाई भी मिल रहा है। देश में मोदी तो बिहार में नीतीश कुमार काम किए हैं। जनता हमारे साथ है। इस बार बक्सर से 4 लाख से अधिक मतों से जीतेंगे। जीत का अंतर 4 लाख पार होगा। मोदी ही भारत की पहचान है। चारा खाने वाली पार्टी नहीं है। व


उधर, विपक्ष के तरफ से संविधान को खत्म करने को लेकर दिए जा रहे बयान पर मिथलेश तिवारी ने कहा कि, इस संविधान से लालू यादव अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं उस संविधान को पीएम खत्म कर देंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का संविधान अमर रहेगा।आपको बताते चलें कि, एनडीए प्रत्याशी मिथलेश तिवारी का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से है। वहीं सुधाकर सिंह ने भी आज ही नामांकन पर्चा दाखिल किया है। वहीं अब तक बक्सर लोकसभा क्षेत्र से सात लोगों ने नामांकन पर्चा भरा है। वहीं अब मिथलेश तिवारी ने बक्सर से 4 लाख से अधिक मतों से जीत का हुंकार भरा है।