ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार की सियासत की बड़ी खबर, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें चिराग पासवान

DELHI : बिहार की सियासत से बड़ी खबर आ रही है. सांसद चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. पिता की जगह चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : बिहार की सियासत से  बड़ी खबर आ रही है. सांसद चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. पिता की जगह चिराग पासवान को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया. 

इससे पहले लोजपा की बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के इस्तीफे के बाद सांसद प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा चुका है. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी भी युवा हाथों में चली गई. इसी महीने लोजपा का सदस्यता अभियान और फिर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. माना ये जा रहा था कि सांगठनिक चुनाव के दौरान चिराग पासवान को अध्यक्ष चुना जायेगा. लेकिन अपने गिरते स्वास्थ्य से परेशान रामविलास पासवान ने बीच में ही अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला ले लिया है. सोमवार की रात रामविलास पासवान ने अपने नजदीकी लोगों को इस फैसले की जानकारी दी. इसके बाद चिराग की ताजपोशी करने का फैसला लिया गया और आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया.