ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अब नीतीश की शराबबंदी नीति पर चिराग का सीधा हमला, पत्र लिखकर पूछा.. हर जगह शराब बिक रही फिर कैसी बंदी?

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की नाक में दम कर दिया है. चिराग पासवान हर दिन नीतीश सरकार की कार्यशैली और मुख्यमंत्री की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं. एलजेपी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की नाक में दम कर दिया है. चिराग पासवान हर दिन नीतीश सरकार की कार्यशैली और मुख्यमंत्री की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं. एलजेपी अध्यक्ष ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को पत्र लिखा है .चिराग ने गुरुवार को भी एक पत्र नीतीश कुमार को लिखा था जिसमें रामविलास पासवान और कुछ याद पासवान को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की तरफ से बिहार में राशन और अनाज आपूर्ति को लेकर उठाए गए शिकायतों पर केंद्रित था.

लेकिन अब चिराग पासवान ने सीधे नीतीश कुमार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना शराबबंदी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि वायरल वीडियो में धमकी देने वाले तक में शराब पी रखी थी. ऐसी खबरें मीडिया के जरिए सामने आई है. ऐसे में सरकार की शराबबंदी नीति पर बड़े सवाल पैदा हो रहे हैं. बिहार में अगर शराब बंदी के बावजूद शराब बिक रही है तो फिर इसका क्या मतलब. चिराग पासवान ने कहा है कि शराबबंदी के बावजूद यदि शराब की बिक्री हो रही है और लोग इसका सेवन कर रहे हैं तो यह शराबबंदी के दामों पर प्रश्न खड़ा करती है.



चिराग पासवान ने कहा कि  बिहार में शराबबंदी के बाद भी अगर कोई शराब की बिक्री कराता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. अगर कार्रवाई होती तो बिहार में शराब की बिक्री नहीं होती. 

टैग्स