ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BJP से बैकअप मिलने के बाद चिराग का हौसला बुलंद, नीतीश को पत्र लिखकर कोरोना मरीज के गायब होने का मामला उठाया

PATNA : एनडीए में चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच मौजूद खटास कम होने की बजाय और ज्यादा बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बैकअप से चिराग पासवान के हौसले बुलंद है और अब

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : एनडीए में चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच मौजूद खटास कम होने की बजाय और ज्यादा बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के बैकअप से चिराग पासवान के हौसले बुलंद है और अब चिराग पासवान ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को पत्र लिखते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चिराग पासवान ने शेखपुरा के एक कोरोना मरीज से अस्पताल से गायब होने का मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।


BJP से बैकअप मिलने के बाद चिराग का हौसला बुलंद, नीतीश को पत्र लिखकर कोरोना मरीज के गायब होने का मामला उठाया


दरअसल चिराग पासवान ने जो मामला उठाया है वह उनके लोकसभा क्षेत्र का है. जमुई के अंतर्गत शेखपुरा निवासी रंजीत कुमार को कैंसर है और उसका इलाज 6 माह से मुम्बई में चल रहा था। 25 जून 2020 को महावीर कैंसर संस्थान यह अपने चेकअप लिए गए थे जहां इनका कोरोना जांच हुआ और रिर्पोट पाॅजिटिव आई। उसके बाद रंजीत को शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया लेकिन शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर से वापस पटना एनएमसीएच के लिए रेफ़र कर दिया गया. जिसके बाद 3 जुलाई 2020 को एनएमसीएच हाॅस्पीटल में इनको भर्ती करवाया गया। अचानक 6 जुलाई 2020 को जब इनके परिवार वाले हाॅस्पीटल में मिलने गये तो वहां रंजीत कुमार हाॅस्पीटल में मौजूद नही था. तभी से रंजीत का परिवार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहा है। रंजीत की पत्नी अनिता ने चिराग पासवान को 18 जुलाई सम्पर्क किया. अनिता अपने पति को पाने की लड़ाई प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन से लड़ रही है। चिराग ने इस विषय पर एनएमसीएच के सुप्रिटेंडेंट और शेखपुरा के DM से मामले की जानकारी विस्तार से ली है और अनिता की बात भी सबके सामने रखी है लेकिन कोई मदद परिवार को सरकार से मिलती नहीं दिख रही है। यह घटना अस्पताल प्रशासन के उपर बड़ा सवाल उठता है कि मरीज़ कहाँ ग़ायब हो गया है। परिवार आरोप है कि रंजित की मौत की हो गई है जिसे अस्पताल आँकड़े बढ़ने  डर से छुपा रहा है। इस मामले की जाँच के लिए चिराग ने मुख्यमंत्री को भी पत्दिर लिखा है।



टैग्स