ब्रेकिंग
मधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जमधुबनी बॉर्डर पर 13 लाख के नेपाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार; 'चाची सिंडिकेट' से कनेक्शन की आशंकाझारखंड RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमले की जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 4 राज्यों में छापेमारीपीएम मोदी के जन्मदिन पर मुकेश सहनी का कटाक्ष, बोले- बिहार के बेघर लोग कहां जलाएंगे दीपनालंदा में एडवोकेट के बेटे की हत्या से सनसनी, सिर कुचलकर नहर में फेंका शव; प्रेमिका के परिजनों पर आरोपसांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्ज

चिराग पासवान ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा, सभी जिलाध्यक्षों के साथ की मीटिंग

JAMUI : बिहार में चुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. अमित शाह ने रविवार को ऐतिहासिक वर्चुअल रैली कर चुनाव का शंखनाद किया. वहीं, दूसरी ओर उनकी सहयोगी पार्टी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार में चुनाव को लेकर सारी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. अमित शाह ने रविवार को ऐतिहासिक वर्चुअल रैली कर चुनाव का शंखनाद किया. वहीं, दूसरी ओर उनकी सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने भी अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की. आगामी चुनाव को लेकर संगठन को एक्टिव करने में जुटे सांसद चिराग पासवान ने अपने नेताओं को चुनावी टिप्स दिए.


बिहार में एनडीए के नेतृत्व के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का पहले ही एलान करने वाले अमित शाह ने एक बार फिर से उस पर मुहर लगा दी है. बिहार में वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं. इस बात को समझते हुए चिराग अब पुरे जोर शोर के साथ चुनाव की रणभूमि में उतरने को तैयार हैं. हाल के दिनों में लगातार नीतीश सरकार को निशाने पर लेने वाले लोजपा नेता चिराग पासवान अब अपना पूरा फोकस पार्टी नेतृत्व और चुनाव पर कर रहे हैं.


बिहार राज्य लोक जनशक्ति पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बातचीत में एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि इसबार के चुनाव में उनकी पार्टी काफी मजबूत है. चिराग ने कहा कि बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है. एनडीए में रहकर चुनाव लड़ना है, ऐसे में राजग के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनके पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसबार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस वीडियो कांफ्रेसिंग में चिराग पासवान के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी मजूद थे. उन्होंने ने भी सभी जिलाध्यक्षों को संबोधित किया और इसबार इ चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा किया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता