ब्रेकिंग
तेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़ताल

एलजेपी ने 2020 के लिए नीतीश को माना सीएम का चेहरा, चिराग बोले.. एनडीए में सबकी सहमति से ही कोई फैसला होगा

SAMASTIPUR : 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हों इस बात को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। एलजेपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SAMASTIPUR : 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हों इस बात को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है। एलजेपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी को सीएम नीतीश के चेहरे पर कोई आपत्ति नहीं, वह अधिकृत तौर पर कह रहे हैं कि 2020 में एलजेपी नीतीश कुमार को ही सीएम कैंडिडेट के तौर पर देखना चाहती है।

हालाकी चिराग पासवान में यह जरूर कहा है कि गठबंधन में नेतृत्व पर फैसला सभी घटक दलों सहमति से ही होगा। चिराग पासवान ने कहा कि 2020 में कैप्टन को लेकर भले ही मीडिया में चर्चा हो रही हो लेकिन गठबंधन में इसके ऊपर कोई मतभेद नहीं है। एनडीए के अंदर कोई खटास नहीं है और गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। 

हालांकि पटना में जलजमाव के मुद्दे पर चिराग पासवान ने यह जरूर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलजमाव के लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई जरूर करेंगे। चिराग ने कहा कि पटना में हालात जिस तरह से बिगड़े उसके लिए कोई न कोई दोषी जरूर है और उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता