ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सातवीं चरण की शिक्षक बहाली से पूर्व BETET कराए जाने की मांग

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से छात्र संघ द्वारा की जा रही मां

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सातवीं चरण की शिक्षक बहाली से पूर्व BETET कराए जाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से छात्र संघ द्वारा की जा रही मांग को पूरा करने की बात दोहराई है। छात्र संघ सातवीं चरण के शिक्षक बहाली से पूर्व प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करने की मांग कर रहा है।  


सातवीं चरण से पहले टीईटी परीक्षा कराए जाने का अनुरोध किया जा रहा है। छात्र संघ के इसी मांग को लेकर जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है और छात्रों के इस मांग को पूरा करने की अपील की है। बता दें कि इस मांग को लेकर छात्र पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। 


चिराग पासवान इन छात्रों से मिलने गये हुए थे। छात्रों से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा और छात्रों की इस मांग से अवगत कराया। 


गौरतलब है कि बीते दिनों शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर हुए कन्फ्युजन को दूर करते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा था कि शिक्षा विभाग के फैसले को समझने में लोगों को गलती हुई थी। उन्होंने कहा कि केवल सातवें चरण की शिक्षक बहाली को जल्द पूरा करने के लिए टीईटी का आयोजन नहीं किया जाएगा। टीईटी लेने पर सातवीं चरण की बहाली में विलंब होगा जिसे देखते हुए केवल सातवें चरण की बहाली तक टीईटी का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया गया है।  

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सातवीं चरण की शिक्षक बहाली से पूर्व BETET कराए जाने की मांग 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें