ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकBihar Daroga Exam Cancelled : बिहार पुलिस दारोगा परीक्षा रद्द, आयोग ने जारी की बड़ी सूचना; जल्द घोषित होगी नई तारीखबिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं... पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने पर FIR दर्जबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनक

चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर तंज.. जो सीएम मैटेरियल नहीं है, पीएम और प्रेसिडेंट कैसे हो सकता है

VAISHALI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशु

चिराग पासवान का सीएम नीतीश पर तंज.. जो सीएम मैटेरियल नहीं है, पीएम और प्रेसिडेंट कैसे हो सकता है
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को लेकर तंज कसा है. चाचा पशुपति पारस को लेकर सवाल हुआ तो, चिराग पासवान चाचा की फिरकी लेने पर उतारू दिखे.  पशुपति पारस से जुड़े हर सवाल पर चिराग पासवान मजाक उड़ाते दिखे. 


पशुपति पारस के उस बयान को लेकर सवाल हुआ, जिसमे पशुपति पारस ने जीवन भर NDA के साथ रहने की कसम खाई थी तो चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस की फिरकी लेते हुए कहा कि चाचा परिवार के साथ तो नहीं रहे NDA के साथ वायदा निभायेंगे, देखना होगा. मोदी उनके भगवान हैं, इस पर चिराग ने कहा कि इतनी जल्दी भगवान बदलना ठीक नहीं है. कुछ दिन पूर्व मेरे पिताजी, उनके भगवान थे तो फिर इतनी जल्दी जल्दी अपने भगवान को बदलने से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है.


दरअसल, चिराग पासवान हाजीपुर में JDU नेता के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. चिराग पासवान JDU नेता के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करते दिखे. सवालों का दौर शुरू हुआ तो चाचा के मजाक उड़ाते रहे. वहीं जब बात CM नीतीश तक पहुंची और चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से अपने चिर परिचित खुंदक वाले अंदाज में कहा कि जिनमें CM वाला कोई मटेरियल नहीं दिखा वो PM मटेरियल से राष्ट्रपति मटेरियल तक पहुँच गए.


चिराग पासवान ने कहा की राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा वाली खबर से ये साबित होता है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात और बड़ी संख्या में बिहारी छात्रों के फंसे होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहारी छात्रों को लेकर चिंता है. चिराग ने कहा कि विदेश मंत्री को चिट्ठी लिख यूक्रेन में फंसे छात्रों ख़ास कर बड़ी संख्या में फंसे बिहारी छात्रों को सुरक्षित निकालने की चिंता जाहिर की है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता