ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

चिराग पासवान का जन्मदिन आज, पापा रामविलास पासवान का पुराना वीडियो शेयर कर हुए भावुक

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है। चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पापा रामविलास पासवान का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर करते ह

चिराग पासवान का जन्मदिन आज, पापा रामविलास पासवान का पुराना वीडियो शेयर कर हुए भावुक
Editor
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है। चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पापा रामविलास पासवान का एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए अपनी भावना जाहिर की है। चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. आज के दिन जब आपके पांव छूता था तो आपकी प्रेम से भारी आवाज़ होती थी-स्नेह की कुछ पूरी,अधूरी बातों को समेटे,कई बार जिन्हें कहे जाने से पहले ही समझ जाता था।आज मिस करता हूँ।जीवनयात्रा के एक और पड़ाव पर बार-बार पलटकर देखता हूँ।पता है,आप मेरे लिए वो सब फिर कह रहे हैं जो हर साल कहते थे। 


चिराग पासवान के जन्मदिन के मौके पर आज उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी की है। पटना के श्रीकृष्णापुरी आवास पर पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर लगभग तमाम बड़े नेताओं के मौजूद रहने की उम्मीद है।


चिराग के जन्मदिन के मौके पर उनके करीबी दोस्त सौरभ पांडे ने भी बधाई दी है। सौरभ ने ट्वीटर पर लिखा है.. भाई व मित्र,  चिराग जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आप साफ़ दिल के एक बेहद अच्छे इंसान है। आप हमेशा प्रसन्नचित्त रहें यही ईश्वर से कामना है।एक बार पुनः जन्म दिन की बधाई।