ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

दिल्ली में NDA को भड़काऊ बयानबाजी ने हराया, चिराग बोले... गिरिराज सिंह का बयान समाज को बांटने वाला

PATNA: दिल्ली में भले ही एलजेपी ने एक सीट पर चुनाव हारी हो, लेकिन इसका गम अभी तक कम नहीं हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली में गिरिराज सिंह के भड़काऊ बयानों क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दिल्ली में भले ही एलजेपी ने एक सीट पर चुनाव हारी हो, लेकिन इसका गम अभी तक कम नहीं हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दिल्ली में गिरिराज सिंह के भड़काऊ बयानों के कारण ही दिल्ली में एनडीए की हार हुई है.


गिरिराज के बयान से सहमत नहीं

चिराग ने कहा कि गिरिराज के भड़काऊ बयान से मैं सहमत नहीं हूं. गिरिराज का बयान विभाजनकारी होता है. इस तरह के बयान समाज को बांटने वाला होता है. मैं उनके किसी बयान का समर्थन नहीं करता. इसका हश्र हमलोग दिल्ली चुनाव में देख चुके हैं.  

बिहार में नहीं चलेगा इस तरह का बयान

इससे पहले भी चिराग पासवान कह चुके हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से दिल्ली में भड़काऊ बयान दिया गया उस तरह से बिहार में नहीं चलेगा. क्योंकि यही बयान दिल्ली में बीजेपी के हार का कारण बना है. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जेडीयू और एलजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने जेडीयू को 4, एलजेपी को 1 और खुद 65 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ बीजेपी आठ सीटों पर ही जीत पाई थी. इस हार का सबसे बड़ा कारण बीजेपी नेताओं का विवादित बयान माना गया था.