ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार की सियासत की बड़ी खबर, आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे चिराग पासवान, रामविलास पासवान देंगे इस्तीफा

PATNA : बिहार की सियासत की बड़ी खबर आ रही है. सांसद चिराग पासवान आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. रामविलास पासवान की जगह पर चिराग पासवान की ताजपोशी होने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत की बड़ी खबर आ रही है. सांसद चिराग पासवान आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. रामविलास पासवान की जगह पर चिराग पासवान की ताजपोशी होने जा रही है. आज ही इसका एलान कर दिया जायेगा.

रामविलास पासवान देंगे इस्तीफा

लोजपा सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान आज अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. दिल्ली में आज लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक है. सूत्रों के मुताबिक इसी बैठक में रामविलास पासवान अपने पद से इस्तीफा देने का एलान करेंगे. इसके बाद चिराग पासवान को अध्यक्ष बनाने का औपचारिकता निभायी जायेगी.


युवा हाथों में लोजपा की कमान

इससे पहले लोजपा की बिहार प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के इस्तीफे के बाद सांसद प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा चुका है. अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी भी युवा चिराग पासवान को मिलने जा रही है. हालांकि चिराग पासवान के हाथों में लोजपा की कमान जाना तय था. लेकिन इसी महीने लोजपा का सदस्यता अभियान और फिर सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. माना ये जा रहा था कि सांगठनिक चुनाव के दौरान चिराग पासवान को अध्यक्ष चुना जायेगा. लेकिन अपने गिरते स्वास्थ्य से परेशान रामविलास पासवान ने बीच में ही अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला ले लिया है. सोमवार की रात रामविलास पासवान ने अपने नजदीकी लोगों को इस फैसले की जानकारी दी. इसके बाद चिराग की ताजपोशी करने का फैसला लिया गया. सोमवार की देर रात बिहार में मौजूद नेताओं को पार्टी के इस फैसले की खबर मिली. इसके बाद बड़ी संख्या में लोजपा नेता दिल्ली रवाना हो गये हैं.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें