ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना पहुंचे चिराग बोले - झारखंड में 37 सीटों पर दे सकते हैं उम्मीदवार, BJP नहीं दे रही भाव

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। चिराग पासवान ने कहा है कि अगर बीजेपी गठबंधन में उनकी पार्टी को तवज्जो नहीं मिलती है तो एलजीपी झारखंड में 37 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार दे सकती है। पटना पहुंचे चिराग पासवान का एयरपोर्ट पर एलजेपी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया है।

दरअसल चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा की 37 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार देने की बात यूं ही नहीं कही है। झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी ओम माथुर के साथ चिराग पासवान की बातचीत नहीं बन सकी है। सूत्रों के मुताबिक सीटों के तालमेल को लेकर चिराग और ओम माथुर के बीच जो बातचीत हुई उसमें एलजीपी ने 6 सीटों पर दावा किया था बाद में यह दावेदारी घटकर 3 सीटों पर आ गई. लेकिन इसके बावजूद बीजेपी एलजेपी को तरजीह नहीं दे रही है। 


झारखंड में एलजेपी को लेकर बीजेपी के रुख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बीजेपी के स्थानीय नेता तक एलजेपी के एडजस्टमेंट पर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। बीजेपी का पूरा ध्यान आजसू पर टिका हुआ है। जिसके संसदीय बोर्ड की बैठक आज रांची में होनी है। सूत्रों की मानें तो लोक जनशक्ति पार्टी बीजेपी से जरमुंडी विधानसभा सीट मांग रही है जिस पर भी बीजेपी की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिल रहा है। जिस तरह से बीजेपी लोजपा की अनदेखी कर रही है उसके बाद चिराग के पास कोई विकल्प बचा हुआ नहीं था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता