ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

चिराग ने अमित शाह को लिखा पत्र, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बिहार की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। चिराग

चिराग ने अमित शाह को लिखा पत्र, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बिहार की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में चिराग पासवान ने कहा कि आप अभी बिहार दौरे पर हैं और प्रदेश के ताजा हालात से पूरी तरह अवगत भी हैं। 30 मार्च को रामनवमी के दौरान नालंदा के बिहारशरीफ और सासाराम में भड़की हिंसा की आग में बिहार अभी तक दहक रहा है। राज्य सरकार और स्थानीय सुरक्षा तंत्र हिंसा को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। जिसके कारण लोगों के मन में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। 


उपद्रवियों द्वारा खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है और नीतीश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हिंसाग्रस्त इलाके बिहारशरीफ (नालंदा) और सासाराम में शांति स्थापित कराने में बिहार की सरकार विफल रही है। पिछले कई वर्षों के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इससे ना तो कोई सबक ली गयी और ना ही कोई पुख्ता इंतजाम ही  किये गये। पहले ही प्रदेश के लोग हत्या, अपहरण और लूटमार जैसे जघन्य अपराधों से त्रस्त है ऊपर से इस तरह की हिंसा से लोग काफी परेशान हैं। हिंसा की घटनाएं प्रदेश के लोगों का सुख-चैन छीनने का काम कर रही है। इसलिए बिहार की वर्तमान हालत को देखते हुए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।


चिराग ने कहा कि बिहार के लोगों का विश्वास पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उठ चुका है। ऐसे में बिहार प्रदेश के गृहमंत्री होने के बावजूद बिहारियों को नीतीश कुमार से कोई उम्मीद नहीं बची है जो मुख्यमंत्री, गृहमंत्री होते हुए अपने गृह जिला नालंदा को सुरक्षित ना रख पाये उनसे पूरे बिहार की सुरक्षा की आशा नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार के लोग इस महाजंगलराज में डर के साये में जीने को मजबूर हैं। ऐसे में बिहारियों को अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए आपसे कई उम्मीदें है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) प्रदेश के लोगों के हित में बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करती है। 


साथ ही राज्य में जल्द से जल्द शांति स्थापित कराने का अनुरोध करती है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री इन दिनों बिहार दौरे पर हैं। नवादा और सासाराम में उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन हिंसा की घटना के बाद सासाराम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अमित शाह ने आज नवादा के रजौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। कहा कि जिस सरकार में लालू की पार्टी शामिल हो क्या वो बिहार में शांति ला सकती है भला? नीतीश कुमार को सत्ता की भूख ने लालू की गोदी में बैठने को मजबूर कर दिया है।