ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

चिराग ने अभी हाथ खड़े नहीं किये, PM मोदी को पत्र लिखकर बिहार के राजनीतिक हालात की जानकारी दी

DELHI : 2 दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के मसले पर बीजेपी के पाले में गेंद डालने वाले एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने फिलहाल जेडीयू के मुद्दे पर हाथ खड़े

चिराग ने अभी हाथ खड़े नहीं किये, PM मोदी को पत्र लिखकर बिहार के राजनीतिक हालात की जानकारी दी
Abhishek Mishra
2 मिनट

DELHI : 2 दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के मसले पर बीजेपी के पाले में गेंद डालने वाले एलजीपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने फिलहाल जेडीयू के मुद्दे पर हाथ खड़े नहीं किए हैं. चिराग पासवान के रूप में भले ही कई लोगों को नरमी नजर आ रही हो लेकिन फर्स्ट बिहार ने दो दिन पहले भी इस बात की जानकारी दी थी कि चिराग अपने पुराने स्टैंड पर कायम है.

अब चिराग पासवान ने बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में इस बात की चर्चा की है कि बिहार में राजनीतिक स्थिति क्या है सरकार का कामकाज कैसा है और कोरोनावायरस जैसी आपदा के बीच जमीनी सच्चाई किस तरह की है. दरअसल चिराग पासवान ने पिछले दिनों संसदीय दल की बैठक में मिले फीडबैक और सांसदों से हुई बातचीत के आधार पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है.


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में इस बात की चर्चा की गई है कि बिहार में अफसरशाही किस तरह से हावी है. कोरोना का हाल में सरकार की कार्यशैली से जमीनी स्तर पर लोगों के बीच कैसी नाराजगी है और इसका चुनाव में क्या नफा नुकसान हो सकता है. हालांकि अब तक एनजीपी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस चिट्ठी की बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही चिराग की तरफ से प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी सामने आई है.



टैग्स