ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

चिराग की आशीर्वाद यात्रा की तैयारी पूरी, रामविलास पासवान की जयंती पर होगा शक्ति प्रदर्शन

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज चिराग की आशीर्वाद यात्रा को लेक

चिराग की आशीर्वाद यात्रा की तैयारी पूरी, रामविलास पासवान की जयंती पर होगा शक्ति प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने आज चिराग की आशीर्वाद यात्रा को लेकर तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी मीडिया से साझा की है. 


चिराग पासवान अपने पिता और एलजेपी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा शुरू करने वाले हैं. चिराग की यात्रा रामविलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर से शुरू होगी. दूसरी तरफ पारस गुट भी 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मना रहा है. जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाये गए हैं. 


हालांकि रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर लगाये गए पोस्टर बैनर में चाचा-भतीजे के बीच की लड़ाई को साफ़-तौर पर देखा जा सकता है. वैशाली के हाजीपुर में चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर शुरू है. पूरे शहर में जगह-जगह दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं. चिराग गुट के पोस्टर में चाचा गायब हैं तो पारस गुट के पोस्टर में भतीजा नहीं दिख रहे हैं. 

टैग्स