ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

इन्हीं लोगों का प्रतिक्रिया देने के लिए यहां बैठे हैं क्या? चिराग और सम्राट का नाम सुनते ही भड़क गए ललन सिंह

PATNA: समस्तीपुर में थानेदार की हत्या की बाद अपराधियों ने अररिया में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर सियासत भ

इन्हीं लोगों का प्रतिक्रिया देने के लिए यहां बैठे हैं क्या? चिराग और सम्राट का नाम सुनते ही भड़क गए ललन सिंह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: समस्तीपुर में थानेदार की हत्या की बाद अपराधियों ने अररिया में एक दैनिक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। आज जब मीडियाकर्मियों ने सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के आरोपों से जुड़ा सवाल ललन सिंह से किया तो वे भड़क गए और कह दिया कि वे हर किसी की बात का प्रतिक्रिया देने के लिए नहीं बैठे हुए हैं।


अररिया में पत्रकार की हत्या से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा है कि पत्रकार की हत्या करने वाले जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे, पुलिस और प्रशासन के लोग अपना काम कर रहे हैं। थानेदार के बाद पत्रकार की हत्या पर बीजेपी की तरफ से सवाल उठाए जाने पर ललन सिंह ने कहा कि, बीजेपी अपने प्रदेशों में जाकर देखे, किसी के कह देने से गुंडा राज स्थापित नहीं हो गया है। मणिपुर पिछले तीन महीने से जल रहा है, बीजेपी क्यों नहीं वहां जाकर देखती है। सम्राट के आरोपों पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि हर आदमी का जवाब देना जरूरी नहीं है, सम्राट चौधरी पहले अपना चश्मा बदलें।


इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने चिराग पासवान और सम्राट चौधरी के आरोपों पर सवाल किया तो ललन सिंह भड़क गए और कहा कि किसका-किसका बात करते रहते हो यार.. इन्हीं लोगों का प्रतिक्रिया देने के लिए यहां बैठे हुए हैं.. इन लोगों के पास कोई काम नहीं है.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार बहुत अच्छे तरीके से चला रहे हैं। भारत सरकार के जो गृह मंत्री हैं जब पटना आते हैं तो नीतीश कुमार के काम को अपने खाते में गिनाते हैं।