ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

चिराग को केंद्र ने दी सुरक्षा तो भड़के चाचा पारस, कहा ... Z सिक्योरिटी सुरक्षा में ही हो गई थी इंदिरा गांधी की हत्या

HAJIPUR : भारत सरकार के मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, देश में प्रधानमंत्री की भी हत्या कड़ी सुरक्षा में की जा चुक

चिराग को केंद्र ने दी सुरक्षा तो भड़के चाचा पारस, कहा ...  Z सिक्योरिटी सुरक्षा में ही हो गई थी इंदिरा गांधी की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : भारत सरकार के मंत्री और रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा है कि, देश में प्रधानमंत्री की भी हत्या कड़ी सुरक्षा में की जा चुकी है, इसलिए किसी को भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए की वो सभी तरह से सुरक्षित है। पारस ने यह बयान अपने भतीजे चिराग पासवान से जुड़े हुए सवालों के जवाब में दिया है। 


दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एक कार्यक्रम के तहत हाजीपुर में मौजूद थे।  जहां उनसे यह सवाल किया गया कि, केंद्र सरकार के तरफ से चिराग पासवान को भी Z क्लास की सुरक्षा मुहैया करवाई गयी है। उनकी सुरक्षा का लेकर केंद्र सरकार के तरफ से काफी ध्यान दिया जा रहा है। जिसके बाद पारस ने जवाब देते हुए कहा कि, शायद आपलोग भूल गए हैं कि इस देश में इंदिरा गांधी की भी हत्या कर दी गयी थी। इसलिए जेड या जेड प्लस सुरक्षा का कोई मतलब नहीं है। ये सब जंजाल है। मुझे कोई फर्क्र नहीं पड़ता है की किसी को क्या सुरक्षा मिल रही है। 


चिराग पासवान को मिली जेड सुरक्षा पर पशुपति पारस ने कहा कि, मुझे जेड सुरक्षा की जरूरत नहीं है। मुझे जनता की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी मिली है तो इसमें सुरक्षा की जरूरत क्या है। अगर सेवा में कमी होगी तो जनता के बीच शिकायत पहुंचेगी। पशुपति पारस ने कहा- "मैं मानता हूं कि अगर किसी नेता को सुरक्षा और सिक्योरिटी है तो उन नेताओं के लिए जी का जंजाल होता है। सुरक्षा और सिक्योरिटी तो इंदिरा गांधी के घर पर भी थी, लेकिन हत्या हो गई। सुरक्षा एक दिखावा है.इसका कोई मतलब नहीं है।"


वहीं, जब उनसे यह सवाल किया गया कि एनडीए गठबंधन में नजदीकी आप हैं या चिराग पासवान? तो उन्होंने इसका जवाब दते हुए कहा कि, पूरा देश जान रहा है कि शुरू से ही एनडीए गठबंधन का हिस्सा कौन रहा है। उनका कोई भरोसा नहीं वो बिना पेंदी के लौटा हैं। ये लोग उन्हीं में से हैं जो बीच-बीच में कई लोग आए और चले भी गए। लेकिन हम पहले भी कह चुके हैं कि जब तक राजनीति में जिंदा रहेंगे तब तक एनडीए गठबंधन में ही रहेंगे। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता