ब्रेकिंग
बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦इस दिन से शुरू होंगी मैट्रिक-इंटर की सेंटअप परीक्षाएं, 75% अटेंडेंस अनिवार्य; फेल या अनुपस्थित रहे तो बोर्ड परीक्षा से होंगे बाहर✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव

भ्रष्टाचारियों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता! बेंगलुरु की बैठक पर बोले सुशील मोदी.. चिप्पी साटकर BJP का मुकाबला करना चाह रहा विपक्ष

JEHANABAD: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम INDIA रखा गया

भ्रष्टाचारियों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता! बेंगलुरु की बैठक पर बोले सुशील मोदी.. चिप्पी साटकर BJP का मुकाबला करना चाह रहा विपक्ष
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: बेंगलुरु में आज विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कुल 26 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। विपक्षी दलों ने नए गठबंधन का नाम INDIA रखा गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने विपक्षी दलों की बैठक पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि विपक्ष चिप्पी साटकर बीजेपी का मुकाबला करना चाह रही है। सभी भ्रष्टाचारियों को सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार की चिंता है उन्हें देश से कोई लेना देना नहीं है।


दरअसल, सुशील मोदी मंगलवार को बीजेपी के दिवंगत नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलने के लिए जहानाबाद के कल्पा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी का मुकाबला करने के लिए गठबंधन बनाया है। विपक्षी दलों में 8 दल ऐसे हैं जो उन राज्यों से आते हैं जहां बीजेपी का कोई प्रभाव नहीं है। विपक्ष चिप्पी साटकर बीजेपी का मुकाबला करना चाहता है। ये सभी वे लोग हैं जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद किसी को क्या सीखा सकते हैं कि कैसे चारा घोटाला और कैसे अलकतरा घोटाला करना है। ममता बनर्जी क्या सीखा सकती हैं कि कैसे कोयला घोटाला और शिक्षक भर्ती घोटाला करना है।


उन्होंने कहा कि बेंगलुरु की बैठक में जितने दल शामिल हुए हैं सभी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जो भी दल हैं उन्हें देश से ज्यादा अपने परिवार की चिंता है। लालू यादव का एक ही मकसद है कि वे कैसे अपने बेटे को सीएम बना दें, उन्हें बिहार के गरीबों के बेटों की कोई चिंता नहीं है। सोनिया गांधी की एक ही चिंता है कि उनका बेटा देश का प्रधानमंत्री कैसे बन जाए। शिबू सोरेन की चिंता है कि उनके बेटे हेमंत सोरेन कैसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहें। ममता बनर्जी को चिंता है कि उनके बाद उनका भतीजा मुख्यमंत्री कैसे बन जाए। इनके लिए परिवार प्रमुख है और साथ सिर्फ इसलिए आए हैं कि उनके खिलाफ जो भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं वह कैसे खत्म हो सके।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता