ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

राजनेताओं ने भी छठ पर दिया अर्घ्य, सुशील मोदी से लेकर तेजप्रताप तक की तसवीरें आईं सामने

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजनेताओं की भी सक्रियता बढ़ी हुई नजर आई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ छठ मनाते नजर आए। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री

राजनेताओं ने भी छठ पर दिया अर्घ्य, सुशील मोदी से लेकर तेजप्रताप तक की तसवीरें आईं सामने
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राजनेताओं की भी सक्रियता बढ़ी हुई नजर आई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ छठ मनाते नजर आए। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में ही भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस बार मुख्यमंत्री ने छठ के दौरान गंगा घाटों का जायजा नहीं लिया। नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी छठ के मौके पर अर्घ्य देते नजर आए। सुशील मोदी ने खुद अपने टि्वटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं। 


इसके अलावा मौजूदा डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार में अर्घ्य देते नजर आए। मंत्री रामसूरत राय भी छठ के मौके पर परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी अर्घ्य दिया। मंत्री अशोक चौधरी लगातार छठ के मौके पर अपने परिवार के साथ नजर आए उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य के साथ-साथ आज उदयीमान सूर्य को भी अर्ध्य दिया। 


लालू परिवार में छठ के दौरान कोई हलचल देखने को नहीं मिली। पूर्व की राबड़ी देवी ने भले ही छठ नहीं किया लेकिन उनके बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव छठ के मौके पर अपनी पुरानी तस्वीर साझा करने से नहीं चूके। तेज प्रताप यादव ने माथे पर दौरा लिए हुए छठ वाली तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।