ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

चौके-छक्के जड़ने के बाद थके तेजस्वी ने ली चाय की चुस्की, 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' के लिए हुए रिचार्ज

PATNA : 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की घड़ी नजदीक आ गयी है। तेजस्वी यात्रा से पहले पूरे एक्टिव हैं। क्रिकेट मैदान में चौके-छक्के जड़ने के बाद थक गए तेजस्वी यादव ने फुटपाथ पर बै

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' की घड़ी नजदीक आ गयी है। तेजस्वी यात्रा से पहले पूरे एक्टिव हैं। क्रिकेट मैदान में चौके-छक्के जड़ने के बाद थक गए तेजस्वी यादव ने फुटपाथ पर बैठ कर चाय पी और खुद को फिर से रिचार्ज कर लिया और फिर यात्रा के लिए हुंकार भर दी।


तेजस्वी 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' को लेकर सीरियस है और यात्रा पर निकलने क पहले सरकार के खिलाफ हर दांव खेल रहे हैं। सोशल मीडिया में उन्होनें 'दिल की बात' की है जिसमें उन्होनें बिहारवासियों के नाम लिखे खुले पत्र में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने फुटपाथ पर चाय क्या पी वे तुरंत वायरल हो गए। चाय की चुस्की के बीच उन्होंने फिर सरकार के खिलाफ हुंकार भर दी। सरकार को चेतावनी डे डाली। इससे पहले तेजस्वी ने क्रिकेट के मैदान पर भी हाथ आजमाया और खूब चौके-छक्के जड़े और यहां भी पॉलिटिकल पिच पर उम्दा बैटिंग का इशारा कर दिया।


तेजस्वी यादव ने चाय की चुस्की लेने के बाद रिफ्रेश होते हुए कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है डबल इंजन की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। वैसे भी आरजेडी ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा की पूरी तैयारी कर रखी है पटना के वेटनरी ग्राउंड पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे जिसमें आरजेडी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यहीं से तेजस्वी के बेरोजगारी हटाओ यात्रा का काफिला कूच कर जाएगा।   

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता