ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चौबे जी भी निकले शाकाहारी, प्याज के कीमत की नहीं है जानकारी, बोले- खाने से होता है कैंसर

DESK: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक और मंत्री ने प्याज पर हैरान करने वाला बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'मैं शाकाहारी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक और मंत्री ने प्याज पर हैरान करने वाला बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, 'मैं शाकाहारी हूं, मैंने प्याज कभी नहीं खाया। मुझे प्याज की कीमतों के बारे में कुछ भी नहीं पता, फिर मैं कैसे कुछ भी बोलूं।'

मोदी सरकार प्याज की कीमतों को लेकर घिरती चली जी रही है। इससे पहले प्याज की कीमत को लेकर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में ज्यादा प्याज नहीं खाते हैं।वहीं जब निर्मला सीतारमण संसद में प्याज पर सदन में बयान दे रही थी तो पीछे बैठे अश्विनी चौबे प्याज पर अपना ज्ञान बांटते दिखे। उन्होनें पीछे से यहां तक कह डाला कि प्याज खाने से कैंसर हो जाता है।



आपको बता दें कि देश में प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा पहुंच गई है। हैदराबाद में प्याज की कीमत 150 के पार पहुंच गई है। प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में प्याज के दामों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। 


टैग्स