ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

Vande Bharat: छठ से पहले बड़ी खुशखबरी ! दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत, जानें किराया और टाइमिंग

PATNA : छठ पूजा से पहले दिल्ली से पटना के बीच सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। अब इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फै

Vande Bharat: छठ से पहले बड़ी खुशखबरी ! दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत, जानें किराया और टाइमिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : छठ पूजा से पहले दिल्ली से पटना के बीच सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। अब इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 


यह ट्रेन लगभग 11 घंटे 35 मिनट में दिल्ली से पटना का सफर तय करेगी। हालांकि, इस ट्रेन में केवल बैठने की व्यवस्था होगी।


जानकारी के अनुसार दीपावली और छठ में पटना से दिल्ली के बीच सभी ट्रेनों में नो-रूम है। ऐसे में रेलवे ने पहली बार पटना से दिल्ली के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का शिड्यूल जारी कर टिकट का प्रयास कर रहे यात्रियों को राहत देने की कोशिश की है।


रेल मंडल के अंतर्गत आरा और बक्सर जंक्शन रुकते हुए दिल्ली पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को ट्रायल के रूप में स्पेशल ट्रेन चलाने का पत्र रेलवे मंत्रालय ने जारी कर दिया है। ट्रेन 30 अक्टूबर तथा एक, तीन और छह नवंबर को दिल्ली से तथा 31 अक्टूबर के बाद दो, चार और सात को पटना से दिल्ली के लिए खुलेगी। बीच में आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज और कानपुर में ट्रेन का ठहराव दिया गया है।


आपको बताते चलें कि यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह करीब 8:25 खुलेगी कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू बक्सर रुकते हुए आरा जंक्शन पर शाम 7:10 बजे आएगी और शाम आठ बजे पटना में अपना सफर पूरा करेगी। वहीं, पटना से सुबह 7:30 में खुलकर आरा जंक्शन पर सुबह 8:7 मिनट पर और दिल्ली शाम 7 बजे पहुंचेगी।


उधर, वंदे भारत में दिल्ली से पटना का सफर भले ही बैठ कर तय करना होगा, लेकिन किराया तेजस एक्सप्रेस में थर्ड एसी में सोकर सफर करने से ज्यादा चुकाना होगा। वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में एससी चेयर कार कोच का किराया 2575 रुपये है। वहीं एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए आपको हर टिकट 4655 रुपये देना होगा। इसमें चार-नाश्ता और खाना भी शामिल है। तेजस में पटना से दिल्ली के सफर में थर्ड एसी के बर्थ के लिए 2485 रुपये देने पड़ते हैं।