ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023: चार में से तीन राज्यों में BJP को भारी बढ़त, आज शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

DESK: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के वोटों की गिनती आज हो रही है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023: चार में से तीन राज्यों में BJP को भारी बढ़त, आज शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के वोटों की गिनती आज हो रही है। शुरुआती रुझानों में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। बीजेपी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में बहुत के आंकड़े को छू लिया है और छत्तीसगढ़ में भी शानदार बढ़त मिली है। 


इसी बीच खबर आ रही है कि चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तीन राज्यों में मिली शानदार बढ़त के बाद में बीजेपी में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। शाम 5 बजे से भाजपा मुख्यालय में जश्न होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी शाम 6.30 बजे बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


जैसे-जैसे रुझानों में हिंदी पट्टी के राज्यों में बीजेपी की बढ़त मिल रही है, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया है। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी लगातार आगे चल रही है। कांग्रेस इन तीनों राज्यों में पीछे चल रही है और बीजेपी सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ रही है।