ब्रेकिंग
BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड

छपरा में लालू का जोरदार स्वागत, सेल्फी के लिए मची होड़

CHAPRA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया के लिए पटना से रवाना हुए। इस दौरान जेपी सेतु, लालू चौक सोनपुर, दरियापुर परसा चौक, सोनहो होते हुए गो

छपरा में लालू का जोरदार स्वागत, सेल्फी के लिए मची होड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने पैतृक गांव गोपालगंज के फुलवरिया के लिए पटना से रवाना हुए। इस दौरान जेपी सेतु, लालू चौक सोनपुर, दरियापुर परसा चौक, सोनहो होते हुए गोपालगंज के लिए रवाना हुए। वही जगह-जगह पर लोगों ने राजद सुप्रीमो के काफिले को रुकवाया और लालू प्रसाद यादव का जोरदार स्वागत किया। लालू को देखते ही लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गयी। अपने नेता के साथ तस्वीर लेते लोग देखें गये। 


छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र के प्रसाद चौक पर स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना काफी संख्या में लोग परसा चौक पर एकत्रित हो गए और लालू यादव के आने का इंतजार करने लगे वहीं पर जैसे ही लालू यादव का काफिला वहां से गुजरा काफी संख्या में लोगों को देखकर राजद सुप्रीमो ने खुद अपने काफिले को रुकवाया और लोगों से उनका हालचाल पूछा इस दौरान लोगों से मिलने और उनके बातचीत करने और सेल्फी लेने के लिए काफी भीड़ लगी रही।


 गौरतलब है कि इलाज कराकर विदेश से लौटे लालू यादव काफी समय तक आराम कर रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे वह एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहे हैं आज नाग पंचमी के अवसर पर अपने पैतृक गांव पूजा करने जाने के क्रम में वे जिधर से भी गुजरे लोगों ने अपने प्रिय नेता का जमकर स्वागत किया और राजद सुप्रीमो ने भी लोगों से मुलाकात की हालांकि वह कार में ही रहे लेकिन काफी देर तक जगह-जगह पर लोगों ने उनके काफिले को रुकवा कर उनका स्वागत किया ।