ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

तो क्या चंद्रिका यादव ने उड़ायी तेजस्वी की नींद, अचानक से क्यों बुलानी पड़ी विधायकों की बैठक

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अचानक से अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने 23 फरवरी को आरजेडी की तरफ से शुरू हो रहे बेरोजगारी हटाओ यात्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अचानक से अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने 23 फरवरी को आरजेडी की तरफ से शुरू हो रहे बेरोजगारी हटाओ यात्रा की तैयारियों पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। हालांकि इस बैठक के लिए विधायकों को बेहद शॉर्ट नोटिस में  सात जिलों के विधायकों को बुलाया गया है। आनन-फानन में बुलाई गई इस बैठक को लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा है। 

आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समधी चंद्रिका यादव ने गुरुवार को जेडीयू में जाने का संकेत दिया था। चंद्रिका राय ने दावा किया था कि आरजेडी के अंदर विधायकों में नाराजगी फैली हुई है। लालू के समधी लगातार यह दावा कर रहे हैं कि आरजेडी के अंदर नाराज विधायकों की संख्या बढ़ सकती है और लालू यादव की पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है। संभव है कि तेजस्वी यादव की नींद चंद्रिका राय के दावों ने उड़ा दी हो। तेजस्वी को इस बात का डर सता रहा है कि उनके विधायकों की एकजुटता खतरे में ना पड़ जाए।

तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी इस बैठक के बाद ही 23 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर घोषणा की गई लेकिन विधायकों को आज की बैठक के लिए गुरुवार को सूचना नहीं दी गई। जाहिर है अचानक से बुलाई गई विधायकों की बैठक को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि 23 फरवरी को बेरोजगारी हटाओ यात्रा पटना से शुरू होगी जिसके लिए पार्टी ने अपने तमाम नेताओं को तैयारी में जुटने को कहा है।



टैग्स