ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

RCP बाबू की IPS बिटिया को ललन सिंह का साथ, देखिये वीडियो

BARH: बाढ में ASP के पद पर तैनात RCP सिंह की पुत्री लिपि सिंह का साथ देने के लिए ललन सिंह खुले तौर पर सामने आ गये हैं. बाढ़ में आज सार्वजनिक सभा में ललन सिंह ने न सिर्फ लिपि सिंह की त

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BARH: बाढ में ASP के पद पर तैनात RCP सिंह की पुत्री लिपि सिंह का साथ देने के लिए ललन सिंह खुले तौर पर सामने आ गये हैं. बाढ़ में आज सार्वजनिक सभा में ललन सिंह ने न सिर्फ लिपि सिंह की तारीफ की बल्कि उन्हें बिना घबराये अपना काम करने को कहा. ललन सिंह ने कहा कि काम करने वालों के वाले में गलत बातें फैलायीं जाती हैं लेकिन इसकी परवाह नहीं करनी चाहिये. सवालों के घेरे में रही हैं लिपि सिंह दरअसल, लिपि सिंह को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. ये आरोप लगते रहे हैं कि लिपि सिंह खास तौर पर अनंत सिंह को निशाना बना रही हैं. जबकि अनंत सिंह का विरोध करने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. अनंत सिंह के विरोधी एक हिस्ट्रीशीटर के तो लिपि सिंह के साथ घूमने की चर्चा है. इन्हीं आरोपों के कारण चुनाव आयोग ने उन्हें चुनाव के समय बाढ़ से हटा दिया था. लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार ने उन्हें तत्काल बाढ में ही पदस्थापित कर दिया. अब बाढ़ से लेकर मोकामा तक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इन्हीं सब के बीच ललन सिंह ने आज खुले मंच से लिपि सिंह की हौंसला अफजाई की. देखिये वीडियो https://youtu.be/tmvx2lqsXzs    
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता