ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

CBI ने गिरफ्तार किया तो केजरीवाल को लगा बड़ा शॉक, कोर्ट रूम में ही बिगड़ गई सीएम की तबीयत

DELHI: शराब नीति केस में ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई की टीम ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट

CBI ने गिरफ्तार किया तो केजरीवाल को लगा बड़ा शॉक, कोर्ट रूम में ही बिगड़ गई सीएम की तबीयत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: शराब नीति केस में ईडी के बाद अब सीबीआई ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले सीबीआई की टीम ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सीएम केजरीवाल को बड़ा शॉक लगा और उनकी तबीतय बिगड़ गई।


दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री की तबीयत उस वक्त बिगड़ गई जब कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने की बात सुनने के बाद केजरीवाल का शुगर लेबल डाउन हो गया और उन्हें परेशानी महसूस होने लगी। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट में मौजूद थीं। इसके बाद सीएम केजरीवाल को दूसरे रूम में बैठाया गया और चाय-बिस्किट दिया।


बता दें कि केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट की तरफ से रोक लगाने का फैसला सुनाए जाने के बाद मंगलवार की देर रात सीबीआई के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचे थे और सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। उस वक्त खबरें आईं कि सीबीआई ने केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया है हालांकि बुधवार को सीबीआई गिरफ्तारी से पहले केजरीवाल को लेकर कोर्ट पहुंची और कोर्ट से ही केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।


कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने केजरीवाल से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की, जिसका केजरीवाल के वकील ने विरोध किया। सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल न्यायिक हिरासत में थे, इसलिए अबतक गिरफ्तार नहीं किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने जमानत पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका को वापस ले लिया है। केजरीवाल के वकील सिंघवी हाईकोर्ट के मुख्य आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में नई याचिका दाखिल करने की बात कही है।

टैग्स