ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

CBI के एक्शन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल, गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती

DELHI: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और उन्हें रिमांड पर लेने की कार्रव

CBI के एक्शन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे सीएम केजरीवाल, गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और उन्हें रिमांड पर लेने की कार्रवाई को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सीबीआई ने बीते 26 जून को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।


दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।शराब नीति केस में ईडी के बाद सीबीआई ने भी बीते 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से सीबीआई को तीन दिन की रिमांड मिली थी। तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सीबीआई ने बीते 29 जून को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।


केजरीवाल के वकील ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और करीब दो घंटे बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया और केजरीवाल को राहत देने से इनकार करते हुए 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सीएम केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने और नीचली अदालत द्वारा रिमांड पर भेजने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।


बता दें कि अरविंद केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट की तरफ से रोक लगाने के फैसले के बाद 24 जून की देर रात सीबीआई के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंचे थे और सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी। 25 जून को सीबीआई केजरीवाल को लेकर कोर्ट पहुंची और कोर्ट से ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई ने कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मागी थी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।