ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

CBI कोर्ट से तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की माहौल है। RJD नेताओं

CBI कोर्ट से तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाला मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई कोर्ट के इस फैसले को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की माहौल है। RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। 


दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई कोर्ट में आज तेजस्वी यादव पेश हुए थे। जहां उनकी जमानत को सीबीआई ने चुनौती दी थी,लेकिन कोर्ट ने तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने से इनकार कर दिया। हालांकि तेजस्वी यादव को कोर्ट की तरफ से सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी गई। तेजस्वी के वकीलों ने दलील दी कि तेजस्वी के बयान का केस से कोई लेना देना नहीं है। वह बयान राजनीतिक तौर पर दिया गया था। अब तेजस्वी यादव का जमानत बरकरार रखा गया है और सीबीआई अपनी जांच जारी रखेगी। 


राजद प्रदेश कार्यालय में आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और कोर्ट के फैसले का सम्मान किया। राजद नेता शक्ति सिंह यादव का कहना था कि उनकी पार्टी राजद कोर्ट के फैसले का सम्मान करती रही है। न्यायालय अपने हिसाब से काम करती है। न्यायालय के फैसले को हम सर आंखों पर रखते हैं। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमेशा सच की जीत होती है सत्यमेव जयते। न्यायालय ने माना है कि इस तरह की बातें जो कही गयी है वो कही से अपेक्षित प्रतीत नहीं होता है। इसलिए कानून का हम सम्मान करते है कानून से बड़ा कोई चीज नहीं है। 


वहीं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने भी छोटे भाई तेजस्वी यादव को मिली राहत से काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि हमलोगों के काम को भगवान भी देख रहे हैं। कौन सही है और गलत सब पर भगवान की नजर है। यह भगवान की बड़ी कृपा है और पूरी बिहार की जनता का आशीर्वाद है। कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं और उसका पालन करेंगे।  


CBI कोर्ट से तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

CBI कोर्ट से तेजस्वी यादव को मिली बड़ी राहत, राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की जमानत बरकरार रहने पर सीतामढ़ी में RJD कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां बांटकर अपनी खूशी का इजहार किया। इस मौके पर युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जलालुद्दीन खान युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रौशन यादव जिला के प्रधान महासचिव समेत दर्जनों राजद नेता मौजूद थे।

टैग्स