ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, BJP की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया FIR

DESK: संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी की शिकायत के बाद थाने में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी का यह आरो

धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज, BJP की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया FIR
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी की शिकायत के बाद थाने में केस दर्ज किया गया है। बीजेपी का यह आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसके कारण दो सांसदों को चोट लगी जो अस्पताल में एडमिट हैं।


राहुल के अशोभनीय व्यवहार की शिकायत बीजेपी की अनुसूचित जनजाति महिला सांसद ने राज्यसभा चेयरमैन से की है। कांग्रेस और भाजपा ने एक दूसरे के सांसदों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने हत्या की कोशिश करने और 6 अन्य गंभीर धाराओं में शिकायत की। 



दरअसल संसद में गुरुवार की सुबह I.N.D.I.A. ब्लॉक आंबेडकर पर दिये गये बयान को लेकर अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी इसी दौरान भाजपा और विपक्षी सांसद आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल ने उनके साथ धक्का-मुक्की की है। जिसके कारण उनके सिर में चोट आई। बीजेपी के एक अन्य सांसद मुकेश राजपूत ने भी राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। इस मामले पर राहुल गांधी ने उल्टे बीजेपी सांसदों पर ही आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में जाने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की। 


संसद भवन में हुए धक्का मुक्की को लेकर पटना में आज खूब बवाल हुआ। घटना के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस के दफ्तर के पास प्रदर्शन करने लगे और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वही इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गये और फिर जमकर हंगामा हुआ। दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडे एक दूसरे पर दिखाने लगे। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। समय रहते मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।