ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

केस करने पर जान से मारने की धमकी, CM नीतीश ने लगाया सचिव को फोन, कहा - अरे भाई तुरंत देखिए, क्यों हो रहा ऐसा

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 सप्ताह बाद आज फिर जनता दरबार लगा रहे हैं। इस दौरान सीएम लगातार लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत अधिकारियों को इसका निपटारा

 केस करने पर जान से मारने की धमकी, CM नीतीश ने लगाया सचिव को फोन, कहा - अरे भाई तुरंत देखिए, क्यों हो रहा ऐसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 सप्ताह बाद आज फिर जनता दरबार लगा रहे हैं। इस दौरान सीएम लगातार लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत अधिकारियों को इसका निपटारा करने का आदेश भी दे रहे। इसी कड़ी में सीएम के जनता दरबार में सिवान से आई एक महिला ने कहा कि - उसे केस करने पर धमकी दी जा रही है। इसके बाद सीएम ने अधिकारी को फोन लगाकर तुरंत इस मामले को संज्ञान में लेने को कहा है।


दरअसल, सिवान से आई एक महिला ने कहा कि, उसने जमीन विवाद के एक मामले में थाने में नामजद एफआईआर किया है। जिसमें हमने 7 आदमी का नाम दिया और जिसके बाद पुलिस ने 3 आदमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बाद बाकी के 4 लोग मुझे धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत भी हमने की है लेकिन कुछ नहीं हो रहा है। इसके बाद सीएम ने गृह विभाग के सचिव को फ़ोन लगाया और तुरंत मामले को देखने का निर्देश दिया।


मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अफसर को फोन लगाकर कहा कि,  सिवान से एक महिला आई है। प्रियंका कुमारी नाम है। यह कह रही है कि उन्होंने केस किया है। तो इनको धमकी मिल रही है। इसको देख लीजिए जरा। इसके बाद सिवान की एक और महिला ने केस करने पर धमकी देने का आरोप लगाया तो सीएम ने अधिकारी को फोन कर कहा कि जरा देखिए इसको केस करने पर केस वापस लेने की धमकी दे रहा है वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तत्काल इसको देखिए। यह 2021 का मामला है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें