ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, ये 39 विधायक बनें मंत्री

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) का पहला कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion) हुआ। गठब

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, ये 39 विधायक बनें मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार (Devendra Fadnavis government) का पहला कैबिनेट विस्तार (Cabinet expansion) हुआ। गठबंधन के 39 विधायक अब मंत्री बन गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के चीफ चंद्रशेखर बानवकुले समेत महायुति के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। नागपुर के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी 39 एमएलए को मंत्री पद की शपथ दिलाई।


महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर को मंत्री बनाया गया है। एमएलसी पंकजा मुंडे को भी कैबिनेट में जगह मिली है। ऐसे कई ऐसे चेहरे हैं जो पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। करीब 10 दिन पहले ही देवेन्द्र फडणवीस ने मराहाष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजीत पवार ने डिप्टी सीएम पद का शपथ ग्रहण किया था।


मंत्रियों की लिस्ट(maharashtra ministers list 2024 ) के मुताबिक, पहले कैबिनेट विस्तार में बीजेपी कोटे से गिरिश महाजन, चंद्रकांत पाटिल, पंकजा मुंडे, राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रशेखर बावनकुले, मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार, जयकुमार रावल, नितेश राणे, शिवेंद्र सिंह भोषले, पंकज भोईर, गणेश नाइक, मेघना बोर्डिकर, माधुरी मिसाल, अतुल सावे, संजय सावकारे, आकाश फुंडकर, अशोक उइके, और जयकुमार गोरे को मंत्री बनाया गया है।


वहीं शिवसेना कोटे से एकनाथ शिदे, संजय शिरसाट, गुलाबराव पाटिल, आशीष जायसवाल, प्रताप सरनाईक, दादा भुसे, शंभूराज देसाई, उदय सामंत, प्रकाश आबिटकर और योगेश कदम जबकि एनसीपी से नरहरि जिरवा, अनिल भाईदास पाटिल, हसन मुशरिफ, अदिति तटकरे, दत्ता भरणे, बाबा साहेब पाटिल, सना मलिक, धनंजय मुंड और इंद्रनील नाईक मंत्री बनाए गए हैं।