ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

CAA-NRC के खिलाफ गांधी मैदान में आज महाधरना, इमारत ए शरिया के साथ महागठबंधन के कई नेता भी होंगे शामिल

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में आज एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया जाएगा। गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के पास CAA और NRC के विरोध में यह महाधरन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में आज एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया जाएगा। गांधी मैदान में बापू की प्रतिमा के पास CAA और NRC के विरोध में यह महाधरना होगा। केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कई संगठनों ने इसका आयोजन किया है।

गांधी मैदान में आज आयोजित होने वाले महाधरना में इमारत ए शरिया भी शामिल होगा साथ ही साथ महागठबंधन के कई नेता भी इसमें मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी गांधी मैदान के महाधरना में शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी गांधी मैदान पहुंचेंगे।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को विपक्ष लगातार समर्थन दे रहा है। केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के नेता धरने और प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं लेकिन बिहार में सीएम के विरोध में हो रहे इस महाधरना में तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। बिहार कांग्रेस का भी कोई बड़ा नेता इसमें मौजूद नहीं होगा।

टैग्स