ब्रेकिंग
बीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई, IT अधिकारी और क्लर्क 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तारगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

उपचुनाव के बाद बिहार में जातीय जनगणना, नीतीश बोले.. हम तो राज्य में करेंगे

PATNA : जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपनी राय स्पष्ट की है. सीएम नीतीश ने कहा है कि जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर बिहार में सर्वसम्मति है. सभी राज

उपचुनाव के बाद बिहार में जातीय जनगणना, नीतीश बोले.. हम तो राज्य में करेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से अपनी राय स्पष्ट की है. सीएम नीतीश ने कहा है कि जातीय जनगणना कराए जाने को लेकर बिहार में सर्वसम्मति है. सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि राज्य में जातीय जनगणना कराई जाए. हमने केंद्र सरकार से भी इस मसले पर मांग रखी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में जो हलफनामा दिया गया, उसके बाद नए सिरे से बिहार में सभी दलों के साथ इस पर बातचीत की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में फिलहाल 2 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इसलिए यह मसला थोड़े दिनों के लिए एक टल गया है.


सीएम नीतीश ने कहा कि जातीय जनगणना बिहार में कराई जाएगी और हम इस पर पूरी तरह से सर्वसम्मति बना लेंगे. नीतीश ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार में जातीय जनगणना पर आम राय बन जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर हाल में बिहार में जातीय जनगणना कराएंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि थोड़ा इंतजार कर लीजिए. विधानसभा उपचुनाव के बाद बिहार में इस पर मिल बैठकर फैसला कर लेंगे.


नीतीश कुमार ने कहा कि वह चाहते थे कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा के शिष्टमंडल ने मुलाकात की थी. केंद्र सरकार ने भरोसा भी दिया था लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके बाद हम नए सिरे से इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे.