ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

संत समागम में आपा खो बैठे अश्विनी चौबे, खराब माइक देख जमकर बरसे, मंच पर मौजूद शख्स को दिया धक्का

BUXAR: बिहार के धर्म नगरी कहे जाने वाले बक्सर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में मंच पर मौजूद बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खो बैठे। अश्विनी चौबे कार्यक्

संत समागम में आपा खो बैठे अश्विनी चौबे, खराब माइक देख जमकर बरसे, मंच पर मौजूद शख्स को दिया धक्का
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BUXAR: बिहार के धर्म नगरी कहे जाने वाले बक्सर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में मंच पर मौजूद बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खो बैठे। अश्विनी चौबे कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया तो पता चला कि मंच के पोडियम में लगा माइक खराब हो गया है। इसी दौरान मंच पर मौजूद एक शख्स जब दूसरी लेकर उन्हें देने के लिए पहुंचा तो वे आपे से बाहर हो गए और डांट फटकार लगाते हुए अश्विनी चौबे ने शख्स की हाथ से माइक छीन लिया और उसे धक्का देकर हटाने लगे। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, बक्सर के अहिल्या उद्धार स्थली अहिरौली में सनातन संस्कृति समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 7 नवंबर से शुरू होकर आगामी 15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 9 राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावे 5 राज्य के राज्यपाल, 2 राज्य के उपमुख्यमंत्री समेत कई बड़े नेताओं को शामिल होना है। इसी बीच सनातन संस्कृति समागम कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। जैसे ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए अश्विनी चौबे बोलना शुरू करते हैं उन्हें पता चलता है कि पोर्डिमय में लगी माइक खराब है, इसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंच पर मौजूद एक शख्स जैसे ही उन्हें दूसरी माइक लाकर देता है अश्विनी चौबे उसपर बरस पड़ते हैं। इस दौरान अश्विनी चौबे ने न सिर्फ उस शख्स को जोरदार डांट लगाया बल्कि उसके हाथ से माइक छीनकर धक्का भी दे दिया। इस घटना को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

टैग्स