ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

रामचरितमानस विवाद पर बोले CM नीतीश- शिक्षा मंत्री को बोल दिया है, जल्द अपना बयान वापस लेंगे

BUXER : बिहार में शिक्षा मंत्री को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर अब महागठबंधन के अंदर भी सबकुछ पटरी से उतरता हुआ नजर आ रहा है। जहां भाजपा इस मुद्दे पर नीतीश

रामचरितमानस विवाद पर बोले CM नीतीश- शिक्षा मंत्री को बोल दिया है, जल्द अपना बयान वापस लेंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXER : बिहार में शिक्षा मंत्री को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसको लेकर अब महागठबंधन के अंदर भी सबकुछ पटरी से उतरता हुआ नजर आ रहा है। जहां भाजपा इस मुद्दे पर नीतीश सरकार को लगातार घेर रही है तो वहीं जेडीयू भी इसको लेकर सवाल उठा रही है। इसके बाद अब खुद एक बार फिर से सीएम नीतीश का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, रामचरितमानस को लेकर दिए बयान पर उनसे मेरी बात हुई है, हमने उनको समझा दिया है। 


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों अपनी समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में आज वो बक्सर में मौजूद हैं। इसी दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि, शिक्षा मंत्री के तरफ से दिए गए बयानों को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है लोग तरह - तरह की बात कह रहे हैं तो नीतीश कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि, हमने चंद्रशेखर जी को समझा दिया है कि वो अपने बयानों को वापस ले लें। नीतीश ने कहा कि, सभी धर्मों के लोगों को अपने हिसाब से पूजा-पाठ का अधिकार है उनके इस काम में किसी तरह की दखल ठीक नहीं है।


इसके आलावा जब बिहार के मुख्यमंत्री 'नीतीश से सवाल किया गया कि, प्रोफेसर चंद्रशेखर अपने विवादित बयान को कबतक वापस लेंगे?तो  इसपर नीतीश ने कहा कि मैंने उनसे इस मुद्दे पर बात की है। डिप्टी सीएम ने भी इस मामले पर अपना पक्ष साफ कर दिया है। 'किसी व्यक्तिगत बयान की वजह से गठबंधन पटरी से नहीं उतर सकता। मैं सब से कहना चाहता हूं कि पुरानी बात बीत जाने दी जाए। इस मुद्दे को आगे ना खींचा जाए। 


आपको बता दें कि, राजद नेता चंद्रशेखर ने हाल ही में रामचरित्र मानस को लेकर विवादित बयान दिया था। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पटना में नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि, रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला और समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था। शिक्षा मंत्री के इस बयान को लेकर विवाद मचा है। यहां तक कि नीतीश की पार्टी ने भी इस बयान से खुद को अलग कर लिया है।