ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मंत्री अश्विनी चौबे की बेशर्मी देखिये, मरीजों ने इलाज का इंतजाम मांगा तो खुद की धक्का-मुक्की, पोस्टर फाड़ा, देखिए वीडियो

BUXAR: देश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे आज अपने संसदीय क्षेत्र में बेशर्मी पर उतर आये. बक्सर में आज जब लोगों ने उनके पुराने वादों की याद दिलायी और इलाज का इंतजाम करने की

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BUXAR: देश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे आज अपने संसदीय क्षेत्र में बेशर्मी पर उतर आये. बक्सर में आज जब लोगों ने उनके पुराने वादों की याद दिलायी और इलाज का इंतजाम करने की मांग की तो मंत्री ने बेशर्मी की इंतहा कर दी. मंत्री अश्विनी चौबे ने खुद धक्का मुक्की करते हुए पोस्टर फाड़ दिया. मंत्री ये रूप देख कर लोग हतप्रभ रह गये.

देखिए चौबे का वीडियो


अपने ही वादों को पुरा नहीं कर पाए चौबे

बक्सर सदर अस्पताल में सुविधाओं को बहाल करने का वादा कर चुके मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता और दिव्यांग पहुंचे थे. हाथों में बैनर लेकर समाजिक कार्यकर्ता मंत्री जी के उस वादे को याद दिलाने आए थे जो उन्होंने 2 माह पूर्व उनसे किए थे. वादे के अनुसार मंत्री को बक्सर सदर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा को बहाल करने की बात की गई थी. इसके लिए मशीन भी सदर अस्पताल में लाकर महीनों से रखी गई है लेकिन उसे अभी तक इस्तेमाल में नहीं लाया जा सका है. दरअसल इन्हीं बातों को याद दिलाने के दौरान मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कुछ इस कदर भड़के उन्होंने अपना आपा खो दिया.

चौबे ने फाड़ दिया पोस्टर

चौबे सामाजिक कार्यकर्ताओं को देखते ही गुस्से से लाल हो गए और उनके हाथों से बैनर छीनकर फाड़ दिया और फिर उन्हें भाग जाने का फरमान सुना दिया. अपमान होते देख सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता रामजी सिंह के साथ आए दिव्यांगजनों  ने इसका विरोध किया और इसे सांसद के द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बताते हुए खुद को अपमानित करने का मंत्री पर आरोप लगाया. बक्सर के सर्किट हाउस में हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. हालांकि काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत किया गया.


टैग्स