ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Budget Session 2026: लंबा टीका लगाकर विधानसभा पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह, सीएम नीतीश कुमार ने पूछ दिया

Budget Session 2026: Budget Session 2026 के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा में शपथ ली। लंबा टीका लगाकर पहुंचे अनंत सिंह को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में हल्की टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो चर्चा में है।

Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। विधायक पद की शपथ लेने के बाद अनंत सिंह स्पीकर के पास पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान स्पीकर ने अनंत सिंह से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। अनंत सिंह सदन में लंबा टीका लगाकर पहुंचे थे। जिसपर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें टोक दिया।


दरअसल, मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू की टिकट पर चुनाव जीते बाहुबली अनंत सिंह ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ली है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ दोनों डिप्टी सीएम और पक्ष विपक्ष के तमाम विधायक सदन में मौजूद थे। शपथ लेने के बाद अनंत सिंह ने स्पीकर से हाथ मिलाया और इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे।


अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने उनसे बात की। सीएम नीतीश कुमार का ध्यान अनंत सिंह के लाल रंग के लंबे टीका पर गया तो उन्होंने इशारे में टीका के बारे में पूछा. दोनों के बीच थोड़ी देर बात हुई इसके बाद अनंत सिंह अपनी जगह पर जाकर बैठ गए।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में आरजेडी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। जिसका आरोप अनंत सिंह पर लगा था। इसके बाद पुलिस ने वोटिंग से ठीक पहले अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था हालांकि चुनाव में अनंत सिंह को जीत मिली। तब से वह जेल मे बंद हैं और जमानत की कोशिश कर रहे हैं। सिविल कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आज उन्होंने विधायक पद की शपथ ली है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता