ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

BSSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह - 'पहली बार हुआ क्या, होता ही रहता है'

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर पुलिस प

BSSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह - 'पहली बार हुआ क्या, होता ही रहता है'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की सभी पालियों की परीक्षा रद्द करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।  इस दौरान पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों पर पुलिस प्रसाशन द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया है।  अब इसी को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है।  जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि, 'कोई पहली बार थोड़े न लाठीचार्ज हुआ है, होता ही रहता है. यह कोई नई बात नहीं है'। 


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, कहां लाठीचार्ज हुआ है इस बारे में मुझे कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जरूर कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सभी को विरोध करने की जरूरत है। लेकिन यदि कोई कानून तोड़ने की कोशिश करेगा तो हमलोग और हमारी सरकार में शामिल लोग कानून को स्थापित करने में जुटे रहेंगे। यदि छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है तो इसमें कोई बड़ी बात तो नहीं है, ऐसा तो नहीं है कि देश में पहली बार लाठीचार्ज हुआ है। बिहार में किसी को भी कोई भी कानून तोड़ने का कोई अधिकार नहीं है। 


इसके आलावा उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, नेता का काम बोलना है उसके नाम और पद के आगे नेता लग गया है को वह कुछ ना कुछ बोलेगा। तभी तो पता चलेगा की वह नेता है। इसलिए वो जहां - तहां जाकर बोलते रहते हैं। उनकी बातों को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। 


गौरतलब हो कि,  बिहार कर्मचारी चयन आयोग अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। छात्रों ने आज मार्च का आह्वान किया था। इसी के तहत छात्रों ने मार्च निकाला था। मार्च के दौरान अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गये और पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे। इस दौरान छात्रों को आगे बढ़ने से पुलिस ने मना किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद पुलिस ने मार्च कर रहे  अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस की लाठीचार्ज से कुछ छात्र घायल हो गये। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें