ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

BSP के बाद चिराग के विधायक पर JDU की नजर, मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे LJP विधायक

PATNA : विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर जीत हासिल कर कमजोर बहुमत का सामना कर रहे जनता दल यूनाइटेड नेतृत्व ने लगातार दूसरे विधायकों पर डोरे डालने का काम कर जारी रखा है.<

BSP के बाद चिराग के विधायक पर JDU की नजर, मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे LJP विधायक
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  विधानसभा चुनाव में 43 सीटों पर जीत हासिल कर कमजोर बहुमत का सामना कर रहे जनता दल यूनाइटेड नेतृत्व ने लगातार दूसरे विधायकों पर डोरे डालने का काम कर जारी रखा है.


बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक मोहम्मद जमाल खां को जेडीयू ने दो दिन पहले ही अपनी पार्टी में शामिल कर आया था और अब उसकी नजर एलजेपी के इकलौते विधायक पर है. मटिहानी विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले राजकुमार सिंह की नज़दीकियां जेडीयू से बढ़ गई हैं.


दरअसल बीजेपी विधायक राजकुमार सिंह आज मंत्री अशोक चौधरी के सरकारी आवास पहुंचे. मौका एक पुस्तक के विमोचन का था लेकिन अशोक चौधरी के साथ उनकी नजदीकियां कई राजनीतिक संकेत दे गई.


जेडीयू से नजदीकियों को लेकर जब एलजेपी विधायक से सवाल हुआ तो उन्होंने इसे राजनीतिक मानने से इनकार कर दिया. दरअसल अशोक चौधरी के आवास पर एक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम रखा गया था और इसी में एलजेपी विधायक को भी न्योता भेजा गया. मीडिया के सामने एलजीपी विधायक अशोक चौधरी के पास वाली सीट पर बैठे नजर आए. 


भले ही अभी एलजीपी के विधायक में जेडीयू में जाने या एलजीपी छोड़ने का ऐलान नहीं किया हो लेकिन राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा अचानक से तेज हो गई है कि चिराग के इकलौते विधायक पर भी नीतीश ने अपना तीर चला दिया है. 


जानकार बता रहे हैं कि जेडीयू से एलजेपी विधायक की नज़दीकियां जल्द ही गुल खिलाएंगे और अगर ऐसा हुआ तो विधानसभा में मुश्किल से खाता खोलने वाले चिराग पासवान को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है.

टैग्स