ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Brij Bihari Murder Case: सरेंडर के लिए पटना रवाना हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, बृज बिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा

VAISHALI: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को सरेंड

Brij Bihari Murder Case: सरेंडर के लिए पटना रवाना हुए पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला, बृज बिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद का सजा पाने के बाद वैशाली के पूर्व विधायक और राजद नेता मुन्ना शुक्ला बुधवार को सरेंडर करने के लिए पटना रवाना हो गए। इस दौरान में उनके आवास पर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों उमड़े हुए रहे।


दरअसल, बीते 3 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड मामले में मंटू तिवारी और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने सजा का एलान करते हुए मुन्ना शुक्ला को 15 दिन का समय दिया था और तय समय सीमा के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था।


सजा के एलान के बाद से ही पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला लगातार अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिल रहे थे। बुधवार को मुन्ना शुक्ला सरेंडर करने के लिए वैशाली से पटना के लिए रवाना हो गए। मुन्ना शुक्ला 16 अक्टूबर को पटना की कोर्ट में सरेंडर करेंगे। मुन्ना शुक्ला के आवास पर सैकड़ों की संख्या में समर्थक उमड़े और सभी के चेहरे पर मायूसी छाई रही।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता