ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

BPSC पेपर लीक कांड का मास्टर माइंड JDU का नेता निकला, रालोसपा का संगठन सचिव भी रह चुका है

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को जिस शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है वह जनता दल यूनाइटेड का नेता निकला है। शक्ति कुमार लंबे अरसे से पॉ

BPSC पेपर लीक कांड का मास्टर माइंड JDU का नेता निकला, रालोसपा का संगठन सचिव भी रह चुका है
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA : बीपीएससी पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को जिस शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया है वह जनता दल यूनाइटेड का नेता निकला है। शक्ति कुमार लंबे अरसे से पॉलिटिकली एक्टिव रहा है। उसका रिश्ता जेडीयू से है। पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव रह चुका है। कुशवाहा की पार्टी का विलय हुआ तो इसके बाद उसने भी जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जेडीयू के कई बड़े नेताओं और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ उसकी तस्वीरें भी हैं। वह राजनीतिक तौर पर पूरी तरह सक्रिय था।


आपको याद दिला दें कि शुक्रवार को गया के डेल्हा थाना इलाके में छापेमारी कर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बीपीएससी पेपर लीक कांड में एक बड़ी गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तारी के बाद शक्ति सिंह को लेकर जानकारी अधिकारिक तौर पर साझा की गई लेकिन यह बात सामने नहीं आ पाई कि शक्ति सिंह जेडीयू का नेता भी है। दरअसल, शक्ति सिंह बेल्हा के राम शरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल भी है। केंद्र अधीक्षक को होने के नाते शक्ति सिंह से पूछताछ की गई थी जिसके बाद उसने यह कबूल किया कि बीपीएससी का C सेट का प्रश्न पत्र उसने अपने मोबाइल से स्कैन किया और उसे आगे फॉरवर्ड किया था।


दरअसल, बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा गठित SIT की टीम ने शुक्रवार को डेल्हा स्थित रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्राधीक्षक शक्ति कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शक्ति सिंह ने EOU के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार किया है। गिरफ्तार शक्ति कुमार ने BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा प्रश्नपत्र के C सेट को मोबाइल एप के जरिए स्कैन कर कपिलदेव नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था और प्रश्नपत्र लीक किया था।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार डेल्हा में किराए के मकान में चलने वाले रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसीपल है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर पड़ता रहा है।  बीते 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर इस कॉलेज में पड़ा था। सुबह 10.30 बजे जैसे ही प्रश्नपत्र सेंटर पर पहुंचा शक्ति कुमार ने उसे मोबाइल से स्कैन कर कपिलदेव नामक शख्स को भेजा था जिसके बाद प्रश्नपत्र लीक हो गया था। 


अब यह बात सामने आ रही है कि गया से गिरफ्तार बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले का मास्टरमाइंड शक्ति कुमार जेडीयू का नेता है। शक्ति कुमार पहले उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा का प्रदेश संगठन सचिव था। रालोसपा के जेडीयू में विलय होने के बाद शक्ति कुमार ने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें शक्ति कुमार जेडीयू के बड़े नेताओं के साथ दिख रहा है। बीपीएससी पेपर लीक के मास्टरमाइंड शक्ति कुमार का पॉलिटिकल कनेक्शन सामने आने के बाद  ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसको लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीत गर्म होने वाली है।