ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...

बोचहा सीट पर BJP के फैसले पर VIP ने जतायी नाराजगी, इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी का पहला हक- देव ज्योति

PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दि

बोचहा सीट पर BJP के फैसले पर VIP ने जतायी नाराजगी, इस सीट पर विकासशील इंसान पार्टी का पहला हक- देव ज्योति
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। इस पर मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने नाराजगी जतायी है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह सीट वीआईपी कोटे की है। इसलिए इस सीट पर पहला हक वीआईपी का है।


एनडीए में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बोचहा सीट विधानसभा चुनाव में वीआईपी को मिली थी। इस सीट से मुसाफिर पासवान जी चुनाव जीते थे। उनके निधन से यह सीट खाली हुई है। इसलिए इस पर सिर्फ वीआईपी का ही हक है। 


वीआईपी का मानना है कि इस सीट पर वीआईपी अपना प्रत्याशी उतारकर स्वर्गीय पासवान के सपनों को पूरा कर सकेगी। देव ज्योति ने बताया कि वीआईपी यहां से अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिससे इस सीट पर जीत दर्ज कर स्वर्गीय पासवान जी के सपनों को पूरा किया जा सके। 


उन्होंने कहा कि यह एनडीए का दुर्भाग्य है कि बिना घटक दलों से बात किए सहयोगी दल ने यह फैसला लिया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए भी ऐसा ही किया गया था। विवश होकर वीआईपी को कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी पड़ी।

टैग्स