ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

ब्लॉगर बनकर तेजस्वी की फजीहत करा गए तेज, JDU ने कहा.. लालटेन वाला चश्मा उतर गया

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपने बदलते हुए अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. तेज प्रताप यादव इन दिनों यूट्यूब ब्लॉगर बने हुए हैं.

ब्लॉगर बनकर तेजस्वी की फजीहत करा गए तेज, JDU ने कहा.. लालटेन वाला चश्मा उतर गया
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव अपने बदलते हुए अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. तेज प्रताप यादव इन दिनों यूट्यूब ब्लॉगर बने हुए हैं. तेज जहां भी जाते हैं वह वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं, और तेजप्रताप कि इसी ब्लॉगिंग में अब तेजस्वी यादव की फजीहत करा डाली है. दरअसल तेजप्रताप पिछले दिनों अपने चैनल पर पटना का नजारा दिखाते हुए नजर आए थे. इसी दौरान उन्होंने पटना की सड़कों पर बने फ्लाईओवर को दिखाया और साथ ही साथ क्लब और बड़ी-बड़ी इमारतों को अब तेज प्रताप के इसी वीडियो को लेकर जेडीयू ने आरजेडी के ऊपर बड़ा तंज कसा है.


दरअसल जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने तेज प्रताप की ब्लॉगिंग वाला एक वीडियो शेयर करते हुए उनकी तारीफ कर डाली है. तंज के लहजे में निखिल मंडल की तरफ से की गई तारीफ को लेकर आरजेडी बड़ी पशोपेश में पड़ गई है. निखिल मंडल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है. आरजेडी के बड़े राजकुमार तेज प्रताप जी पटना घूमने निकले तो उन्होंने लालटेन वाला अपना चश्मा उतार कर विकास को देखा. कभी सड़क तो कभी बिल्डिंग तो कभी फ्लाई ओवर के ऊपर फ्लाईओवर को देखा है. मैं तो पहले से ही कहता हूं कि बिहार को अलग तस्वीर लेने लायक किसी ने बनाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनाया देर से ही सही लेकिन आरजेडी के बड़े राजकुमार ने हमारी बात मान ली है.


दरअसल तेज प्रताप यादव अपने वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि पटना काफी कुछ बदल चुका है. तेज बता रहे हैं कि कैसे शहर के अंदर बड़े-बड़े फ्लाईओवर बन गए हैं एक फ्लाईओवर के ऊपर से कैसे दूसरा फ्लाईओवर गुजर रहा है. फ्लाईओवर पर लड़के लड़कियों के सेल्फी लेने की बात भी तेज अपने वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं तेजप्रताप में यह भी कहा है कि अब पटना में खूब सारे क्लब खुल गए हैं. तेज प्रताप का यही वीडियो अब जेडीयू के लिए विटामिन साबित हो रहा है. जेडीयू इस वीडियो को दिखाकर RJD से पूछ रहा है कि क्या यह विकास नहीं है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें