ब्रेकिंग
बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...

बीजेपी विधायक ने ACS के खिलाफ मोर्चा खोला : बोले- मेरे यहां केके पाठक का नहीं नीतीश का आदेश चलेगा.. जांच के लिए कोई आए तो बंधक बना लो

MOTIHARI : अपने फैसलों को लेकर सरकार और विपक्ष के निशाने पर आए शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के खिलाफ अब बीजेपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी न

बीजेपी विधायक ने ACS के खिलाफ मोर्चा खोला : बोले- मेरे यहां केके पाठक का नहीं नीतीश का आदेश चलेगा.. जांच के लिए कोई आए तो बंधक बना लो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : अपने फैसलों को लेकर सरकार और विपक्ष के निशाने पर आए शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के खिलाफ अब बीजेपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में केके पाठक का नहीं बल्कि सिर्फ नीतीश कुमार का आदेश चलेगा।


पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लेकर ऐसा बयान दिया है कि वह सुर्खियों में आ गए हैं। बीजेपी विधायक ने केके पाठक का विरोध करते हुए कहा कि केके पाठक को कुछ समझ में नहीं आता है। स्कूल में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी गर्मी लगती है, इसलिए शिक्षकों के भी स्कूल आने पर रोक लगनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट हों और शिक्षा विभाग के अधिकारी अगर जांच के लिए स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें बंधक बनाकर उनको सूचना दें। वे खुद इस मामले को देखेंगे। ये लोग स्कूलों में जांच के नाम पर शिक्षकों से पैसा लूटने आते हैं। इसलिए सभी लोग मिलकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाने का काम करें।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूल बंद करने का जो आदेश दिया है, उस आदेश का पालन सभी शिक्षकों को करना है। बता दें कि भीषण गर्मी के कारण बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की तबियत बिगड़ने की खबरें सामने आने के बाद सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया कि स्कूलों में सिर्फ बच्चों की छुट्टी है, शिक्षकों की नहीं। सभी शिक्षकों को स्कूल आना होगा।