ब्रेकिंग
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनपटना के कोतवाली थाना कैम्पस में अब नहीं अदा की जाएगी जुम्मे की नमाज, प्रशासन और मस्जिद कमेटी की सहमति से लिया गया फैसलागिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत

BJP विधायक के विवादित बोल,मजहब सिखाता है जो तुम्हारी बात न माने उसे काट दो...

DARBHANGA :मधुबनी के बिस्फी से बीजीपे के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना दुनिया का सबसे बड़ा झूठ है. उन्होंने इशारों

BJP विधायक के विवादित बोल,मजहब सिखाता है जो तुम्हारी बात न माने उसे काट दो...
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA :मधुबनी के बिस्फी से बीजीपे के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना दुनिया का सबसे बड़ा झूठ है. उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि एक संप्रदाय के लोगों के लिए वे खूब काम करते हैं, खून देते हैं पर वह उन्हें वोट नहीं करता क्योंकि वह बीजीपी से आते हैं. 

विधायक हरिभूषण ठाकुर दरभंगा में आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति पर्व समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां उन्होंने मंच से जनता को संबोधित भी किया. 

इसी दौरान हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि'मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना दुनिया में सबसे बड़ा झूठ है, मजहब खूब सिखाता है आपस में बैर करना, मजहब सिखाता है कि कोई आपकी बात नहीं मानता है तो काट दो, रेप कर दो. लेकिन हमारी संस्कृति सिखाती है कि पत्थर में भी भगवान हैं, हर चीज में देवता हैं. पांच सौ साल पहले तुलसीदास ने लिखा कि जड़-चेतन सबमें भगवान हैं. हम राम-कृष्ण, गीता, आदि शंकराचार्य और विद्यापति को मानने वाले लोग हैं लेकिन जब इनकी चर्चा करते हैं तो लोगों को लगता है कि ये हमारे मज़हब के दुश्मन हैं. हो सकता है कि 47 के पहले, 69-71 से पहले बांग्लादेश में भी विद्यापति पर्व मनाया जाता हो, होली-दिवाली, रामायण, गीता कश्मीर में भी हुआ करते थे लेकिन अब कहां हैं. हो सकता है कि सौ-दो सौ साल में दरभंगा से भी चले जाएं इसलिए सभी लोग संकल्प लें कि मर जाएंगे, कट जाएंगे लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ेंगे.'