ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

BJP विधायक ढुल्लू महतो को HC से बड़ी राहत, इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और वारंटी को छुड़ाने मामले में मिली जमानत

RANCHI: इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और पुलिस हिरासत से वारंटी को छुड़ाने के मामले में बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को कोर्ट

BJP विधायक ढुल्लू महतो को HC से बड़ी राहत, इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और वारंटी को छुड़ाने मामले में मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और पुलिस हिरासत से वारंटी को छुड़ाने के मामले में बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को कोर्ट से जमानत मिल गयी है। 


झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल में बंद बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो को जमानत दे दी है। ढुल्लू महतो, राजेश गुप्ता और चुनचुन गुप्ता की ओर से दायर क्रिमिनल रिविजन याचिका पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को बेल दे दिया है।


हाईकोर्ट के ही आदेश पर बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने निचली अदालत में सरेंडर किया था। विधायक पर 2013 में धनबाद के कतरास थाने में वारंटी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने, ऑन ड्यूटी पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया था। 


ढुल्लू महतो ने बहुत ही गोपनीय तरीके से इस मामले में निचली अदालत में सरेंडर किया था। कोर्ट ने आत्मसर्मपण के बाद विधायक को जेल भेज दिया था। इससे पहले कोर्ट ने ढुल्लू को डेढ़ साल की सजा सुनाई थी। अपने हरकतो और दबंगई के लिए बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो हमेशा विवाद में रहा करते है। जेल में सजा काट रहे विधायक से पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबू लाल मरांडी ने धनबाद जेल में जाकर मुलाकात की थी।

टैग्स