ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

BJP विधायक अरुण सिन्हा को पटना में महिलाओं ने घेर लिया, जीतने के बाद दुख दर्द सुनने भी नहीं आते

PATNA :अरुण जेटली की जयंती समारोह में शामिल होने गए भाजपा विधायकअरुण सिन्हा को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब कार्यक्रम में ही कुछ महिलाओं ने

BJP विधायक अरुण सिन्हा को पटना में महिलाओं ने घेर लिया, जीतने के बाद दुख दर्द सुनने भी नहीं आते
Anamika
2 मिनट

PATNA :अरुण जेटली की जयंती समारोह में शामिल होने गए भाजपा विधायकअरुण सिन्हा को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब  कार्यक्रम में ही कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया. 

जयंती में शामिल होने गए कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा जैसे ही कंकड़बाग कॉलोनी पार्क में पहुंचे महिलाओं ने विधायक जी को घेर लिया और कहा कि हमारे इलाके में ना सड़क है ना सफाई. पानी घरों में घुस जाता है और आप लोगों को कोई मतलब ही नहीं है. केवल वोट लेने के लिए आप लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. 

आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि हम बीजेपी को वोट देते हैं और आप जीतने के बाद एक बार मोहल्ले के लोगों स यह पूछने तक नहीं आते कि आपकी समस्या क्या है. महिलाओं ने कहा कि हम कई बार ये शिकायत लेकर घूम चुके हैं पर इसे सुनने वाला कोई नहीं है.  स्थानीय महिलाओं ने अरुण सिन्हा के सामने ही कहा कि नहीं तो आप वोट मांगने आते हैं और ना ही कोई इन्हें जानता  है. इसपर उन्होंने कहा कि चुनाव के टाइम हमे कोरोना था इसलिए हम वोट मांगने नहीं आए थे. 

अरुण सिन्हा उस वक्त महिलाओं को शांत करा रहे थे और भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या तुरंत दूर की जाएगी. जो भी नाराजगी है उसे दूर कर देंगे.